February 18, 2026

छपारा – इस वर्ष औसत से अधिक वर्षा होने के बावजूद फरवरी से ही जल संकट के संकेत मिलने लगे हैं I

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

छपारा – इस वर्ष औसत से अधिक वर्षा होने के बावजूद फरवरी से ही जल संकट के संकेत मिलने लगे हैं। सिवनी जिले की जीवन रेखा मानी जाने वाली बैनगंगा नदी अब पतली धारा में सिमटती जा रही है, जिससे आने वाले ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट गहराने की आशंका है। छपारा नगर के संजय कॉलोनी और लालमाटी सहित कई वार्डों में पानी की समस्या बनी हुई है। गिरते भू-जल स्तर के कारण निजी ट्यूबवेल भी जवाब देने लगे हैं।
पूर्व वर्षों में मई माह तक जल स्रोत सूखने से पशु-पक्षियों तक को संकट का सामना करना पड़ा था। भीमगढ़ जलाशय से नहरों में पानी छोड़े जाने के बाद नदी और सिकुड़ रही है। जानकारों के अनुसार नदी की घटती गहराई और प्रभावी प्रबंधन की कमी प्रमुख कारण हैं। समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इस वर्ष स्थिति और गंभीर हो सकती है।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

MP TOP 10 Breaking News : पहला पूरी तरह पेपरलेस बजट I बजट से ठीक पहले 5,600 करोड़ रुपये का लोन I

Next Post

मध्यप्रदेश विधानसभा में हंगामा! उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस का कर्ज के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

post-bars

Leave a Comment