“जर्जर पुलिया, बढ़ता हादसों का खतरा”
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
सिवनी/भोमा – भोमा–विमला नगर मार्ग की पुलिया जर्जर हो चुकी है, जिससे लोगों को भारी परेशानी और हादसों का खतरा बना हुआ है। यह पुलिया करीब 40 गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, लेकिन एरिकेशन विभाग की अनदेखी से स्थिति गंभीर बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार दोपहिया–चारपहिया वाहनों का गुजरना जोखिम भरा है। स्कूली बच्चे रोज इसी रास्ते से आते-जाते हैं। हाल ही में पुलिया के पास एक कार नहर में गिर गई, हालांकि बड़ा हादसा टल गया।
कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने जल्द मरम्मत या नई पुलिया निर्माण की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।