जसवंत नगर के ग्रामीण पहुंचे एसपी दफ्तर, पुलिस पर आरोप
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जसवंत नगर के ग्रामीण शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि 14 जनवरी को राहुल सोनी का शव पगारा जंगल में मिलने के बाद हत्या के संदेह में पुलिस गांव के निर्दोष लोगों को पूछताछ के नाम पर थाने ले जाकर मारपीट कर रही है।
ग्रामीणों ने एडिशनल एसपी विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा। वहीं एएसपी ने मामले की जांच एसडीओपी को सौंपने की बात कही है।