March 7, 2026

दमोह में वीभत्स हत्याकांड! बहन के घर जा रहे युवक की बेरहमी से हत्या I

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

मध्यप्रदेश के दमोह जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी द्वारा हैवानियत की हदें पार करने का मामला सामने आया है। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मामला दमोह के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव का है। बताया जा रहा है कि अर्थखेड़ा गांव निवासी भरत विश्वकर्मा भाई दूज के मौके पर अपनी बहन के घर समन्ना गांव जा रहा था। जैसे ही वह बहन के घर के सामने पहुंचा, तभी एक युवक ने अचानक उसके सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। वार लगते ही भरत जमीन पर गिर पड़ा।
इसके बाद आरोपी ने लोहे की रॉड से उस पर कई बार वार किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए मृतक के शरीर के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने घटना को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी बेहद उग्र था और पुलिस व ग्रामीणों पर भी हमला करने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों ने चारों ओर से घेराबंदी कर किसी तरह उसे काबू में किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गंभीर रूप से घायल भरत विश्वकर्मा को दमोह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी और मृतक के बीच किसी प्रकार की पुरानी रंजिश या विवाद सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है और संभवतः उसी सनक में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है। इस खौफनाक घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

सिवनी में विश्व श्रवण दिवस पर विशेष कैंप | डॉक्टरों ने दी कानों की सुरक्षा की अहम सलाह |

Next Post

निजी स्कूलो के द्वारा बच्चों की फीस में मनमानी – BHOPAL

post-bars

Leave a Comment