पंचायत सचिव पर हमला, लूट
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
टीकमगढ़ जिले में मोहनगढ़ ग्राम पंचायत के सचिव जयराम सेन पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। कांटी गांव के पास बदमाशों ने मारपीट कर उनसे सरकारी फाइलें और 18 हजार रुपये नकद लूट लिए। घायल सचिव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।