भोपाल में मकर संक्रांति का उल्लास
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
भोपाल में मकर संक्रांति के अवसर पर शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक ने खुले मैदानों में पतंगबाजी कर पर्व का आनंद लिया। खुशी लाल अस्पताल के पास स्थित मैदान में सुबह से ही बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों और रिश्तेदारों के साथ एकत्र हुए और रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाईं। बच्चों ने आकाश में उड़ती पतंगों को लूटने में खास उत्साह दिखाया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उमंग का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और परंपरागत रूप से तिल-गुड़ के साथ पर्व मनाया। खुले आसमान के नीचे पतंगों की छटा ने न सिर्फ बच्चों को बल्कि बुजुर्गों को भी आनंदित किया। इस दौरान लोगों ने सुरक्षित तरीके से पतंग उड़ाने की अपील भी की, ताकि पर्व की खुशियां बिना किसी हादसे के मनाई जा सकें।