February 21, 2026

अजय जामवाल की कार्यकर्ताओं को नसीहत | बूथ सशक्तिकरण और प्रशिक्षण पर जोर | BJP बैठक ग्वालियर I

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने ग्वालियर ग्रामीण व नगर में जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पूरी निष्ठा से दायित्व निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बूथ सशक्त होगा तो संगठन सशक्त होगा।
जामवाल ने बताया कि 7 से 14 अप्रैल तक मंडल स्तर और 15 अप्रैल से 20 मई तक जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने और सोशल मीडिया पर सही जानकारी पहुंचाने की अपील की।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

रामेश्वरम–मदुरई के लिए विशेष ट्रेन रवाना | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना | SDM ने दिखाई हरी झंडी I

Next Post

पत्रकारिता का प्रतिबद्ध चेहरा “कृष्णमोहन झा” I SPECIAL STORY BY TILAK JATOV

post-bars

Leave a Comment