अवैध उत्खनन को खनिज विभाग का संरक्षण
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
सिवनी खनिज विभाग पर करोड़ों के राजस्व नुकसान और अवैध उत्खनन को संरक्षण देने के आरोप लगे हैं। लखनादौन के सेलुआ क्षेत्र में आलोक जैन (मिंटू) को जमीन समतलीकरण के नाम पर नियम विरुद्ध पहाड़ खुदाई की अनुमति दी गई। आरोप है कि तय सीमा से करीब 1 लाख घन मीटर अधिक खुदाई हुई, बावजूद इसके विभाग ने आर्थिक लाभ लेकर कार्रवाई नहीं की।