अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का चक्काजाम
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
रायसेन के वार्ड नंबर 13 ताजपुर में अवैध शराब के खिलाफ सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने सागर–भोपाल रोड पर चक्काजाम कर पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। महिलाओं का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद अवैध शराब का धंधा जारी है। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन महिलाओं ने ठिकाने बंद होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।