उज्जैन की प्रियांशी ने जीता सिल्वर मेडल | विदेश में फंसी खिलाड़ी की CM मोहन यादव ने कराई वापसी I
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
अल्बानिया के अखाड़े में उज्जैन की प्रियांशी का ‘सिल्वर’ पंच: मिडिल ईस्ट के युद्ध में फंसी फ्लाइट, तो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र से करा दी वतन वापसी
धार्मिक नगरी उज्जैन की लाड़ली प्रियांशी प्रजापत ने सात समंदर पार अल्बानिया के तिराना शहर में अपनी कुश्ती का ऐसा लोहा मनवाया कि पूरी दुनिया देखती रह गई। सीनियर वर्ल्ड रैंकिंग रेसलिंग टूर्नामेंट के 50 किलो भार वर्ग में प्रियांशी ने दिग्गज ओलंपियनों को धूल चटाते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। हालांकि, इस ऐतिहासिक जीत के बाद उस वक्त हड़कंप मच गया जब मिडिल ईस्ट में बढ़े युद्ध के तनाव और संघर्ष के कारण प्रियांशी सहित भारतीय खिलाड़ियों की फ्लाइट रद्द हो गई और वे विदेश में ही फंस गए। 26 तारीख को पदक जीतने के बाद 1 तारीख को प्रियांशी की वापसी तय थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालातों ने उनकी राह रोक ली।
इस संकट की घड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रियांशी के लिए संकटमोचक बनकर सामने आए और उन्होंने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए केंद्र सरकार से समन्वय कर खिलाड़ियों की सुरक्षित स्वदेश वापसी का रास्ता साफ कराया।
प्रियांशी के पिता मुकेश प्रजापत ने बताया कि जैसे ही बेटी के फंसने की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंची, उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और परिवार से संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री की सक्रियता का ही नतीजा है कि प्रियांशी अब सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं और आज शाम तक उज्जैन की पावन धरा पर कदम रखेंगी। दिल्ली में प्रधानमंत्री भी इस विजयी टीम से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे।
प्रियांशी का यह पहला सीनियर वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट था, जिसमें उन्होंने ओलंपिक स्तर के पहलवानों को कड़ी टक्कर देकर फाइनल तक का सफर तय किया। इससे पहले भी प्रियांशी वियतनाम में अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का मस्तक ऊंचा कर चुकी हैं। मुकेश प्रजापत ने अपनी बेटी की सफलता का श्रेय उसकी बरसों की कड़ी मेहनत और त्याग को दिया है, जो पदक की खातिर लंबे समय से पारिवारिक खुशियों से दूर रही। अब उज्जैन में इस सिल्वर गर्ल के भव्य स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/