उदयपुरा स्टेशन के पास महामना एक्सप्रेस की कोच से उठा धुआं, ट्रेन रोकी गई
भोपाल से टीकमगढ़-छतरपुर की ओर जा रही महामना एक्सप्रेस की D4 कोच से अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया।
उदयपुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन को तुरंत रोककर स्थिति पर काबू पाया गया।
घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।
जांच के बाद ट्रेन को दोबारा रवाना कर दिया गया।
#Tikamgarh #TrainNews #MahamanaExpress #RailwayUpdate #BreakingNews 🚆🔥