कलश यात्रा से कथा का शुभारंभ
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
छपारा के खेरमाई मंदिर प्रांगण में 19 से 27 जनवरी तक श्री लिंग महापुराण कथा अमृत का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई, जो बस स्टैंड होते हुए बैनगंगा नदी पुलघाट से जल लेकर कथा स्थल पर संपन्न हुई। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5:30 बजे तक होगी। आयोजक शिववेदी परिवार ने धर्मप्रेमियों से सहभागिता की अपील की है।