कुरई (सिवनी): सचिव व रोजगार सहायक कलम बंद हड़ताल पर
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
जनपद पंचायत कुरई के सभी सचिव और रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने जनपद पंचायत सीईओ और एपीओ पर बैठक के दौरान अपशब्दों के प्रयोग और मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
आंदोलनकारी सचिव एवं रोजगार सहायक संघ ने जिला प्रशासन से दोनों अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की है। संघ ने स्पष्ट किया है कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।