घरेलू विवाद में युवक ने की आत्महत्या
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की ओर से मारपीट की शिकायत दर्ज होने के अगले दिन युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।