चाइनीज मांझे से बाइक सवार घायल
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
सिवनी मालवा में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस स्टैंड के पास मांझा युवक के चेहरे व कान में फंस गया, जिससे गहरे घाव आए। डॉक्टरों ने चेहरे पर 20 और कान के पास 5 टांके लगाए हैं। युवक का अस्पताल में इलाज जारी है और हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना के बाद प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।