February 14, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में हंगामा… महिला सरपंच संगीता यादव धरने पर I

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

जिला पंचायत कार्यालय में हंगामा मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जिला पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार 14 फरवरी को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम पंचायत सतगुवां की महिला सरपंच संगीता यादव अपने पति के साथ जिला सीईओ के वाहन के आगे धरने पर बैठ गईं। सरपंच प्रतिनिधि एवं उनके पति ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में सचिव की स्थायी नियुक्ति को लेकर जनपद सीईओ और जिला सीईओ द्वारा अनावश्यक दबाव एवं परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि पंचायत के कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसी से आक्रोशित होकर सरपंच दंपति ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और जिला सीईओ के वाहन के सामने धरने पर बैठ गए। घटना के दौरान कार्यालय परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल देखी गई। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा समझाइश का प्रयास किया गया। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। यह घटना जिले की पंचायत व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय पर कई सवाल खड़े कर रही है।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

बस्तर में रेलवे सुविधाओं को लेकर एक बार फिर आवाज तेज हो गई है।

Next Post

ऐसा है मेरा जनजातीय कार्य विभाग सिवनी

post-bars

Leave a Comment