March 6, 2026

जीतू पटवारी का मोहन यादव सरकार पर हमला | किसानों को लेकर लगाए बड़े आरोप

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष *जीतू पटवारी* ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान मीडिया विभाग के अध्यक्ष *मुकेश नायक, संगठन उपाध्यक्ष **सुखदेव पांसे* और एआईसीसी पैनलिस्ट *अभय दुबे* भी मौजूद रहे।
पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार “कृषि कल्याण वर्ष” मनाने की बात कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि प्रदेश के करीब *97 प्रतिशत किसान कर्ज में डूबे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के समय सोयाबीन को **6000 रुपए, धान को **3100 रुपए* और गेहूं को *2700 रुपए प्रति क्विंटल* देने का वादा किया था, लेकिन आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने यह भी कहा कि कृषि विभाग में लगभग *60 प्रतिशत पद खाली* हैं, जिससे किसानों की योजनाएं जमीन पर लागू नहीं हो पा रही हैं। साथ ही कई केंद्रीय योजनाओं में हजारों करोड़ रुपए का प्रावधान होने के बावजूद बड़ी राशि खर्च ही नहीं की गई।
पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, जबकि किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी सरकार के कृषि दावों की सच्चाई जनता के सामने क्रमवार रखेगी।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

उज्जैन की प्रियांशी ने जीता सिल्वर मेडल | विदेश में फंसी खिलाड़ी की CM मोहन यादव ने कराई वापसी I

post-bars

Leave a Comment