टंट्या मामा की मूर्ति पर भ्रष्टाचार का आरोप
खरगोन शहर में क्रांतिकारी जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा स्थापना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि नगर पालिका ने टेंडर में पत्थर या धातु की प्रतिमा दर्शाकर करीब 10 लाख रुपये का भुगतान तय किया, लेकिन मौके पर सस्ती फाइबर की मूर्ति स्थापित कर दी गई। मामला उजागर होने पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। कांग्रेस ने इसे भारी भ्रष्टाचार बताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।