February 21, 2026

पत्रकारिता का प्रतिबद्ध चेहरा “कृष्णमोहन झा” I SPECIAL STORY BY TILAK JATOV

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

नमस्कार…
आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे व्यक्तित्व की, जिसने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि मिशन बनाया।
एक ऐसा नाम, जिसने मंडला की माटी से निकलकर भोपाल और फिर राष्ट्रीय फलक तक अपनी पहचान स्थापित की —
हम बात कर रहे हैं प्रखर पत्रकार, विश्लेषक और लेखक *कृष्ण मोहन झा* की।

21 फरवरी 1976 को एक साधारण परिवेश में जन्मे कृष्ण मोहन झा ने विज्ञान में स्नातक के बाद सुरक्षित करियर की राह छोड़ दी… और चुना संघर्ष का मार्ग।
1996 से शुरू हुई उनकी पत्रकारिता यात्रा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यू तो मध्य प्रदेश की धरती ने अनेक महान पत्रकारों को जन्म दिया है। ऐसे नाम, जिन्होंने अपनी लेखनी से राष्ट्रीय पत्रकारिता को दिशा दी। लेकिन समकालीन पत्रकारिता में एक नाम ऐसा भी है, जिसने अपने दम पर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में विशिष्ट पहचान बनाई — वह नाम है कृष्ण मोहन झा।
21 फरवरी 1976 को मंडला जैसे कृषि प्रधान जिले में जन्मे कृष्ण मोहन झा की यात्रा साधारण परिवेश से असाधारण मुकाम तक की कहानी है। विज्ञान में स्नातक करने के बाद उन्होंने सुरक्षित पेशे की राह छोड़ पत्रकारिता का संघर्षपूर्ण मार्ग चुना। यही निर्णय उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट बना।
1996 से शुरू हुई उनकी पत्रकारिता यात्रा ने जल्द ही गति पकड़ ली। अमृत संदेश, जनसत्ता और देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में उन्होंने ब्यूरो प्रमुख के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। 1999 में “मंडला समाचार” की स्थापना कर उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता को नई ऊर्जा दी।
मंडला से भोपाल तक का सफर आसान नहीं था। लेकिन मेहनत, स्पष्ट विचार और लेखन कौशल ने उन्हें प्रादेशिक पत्रकारिता से राष्ट्रीय फलक तक पहुंचा दिया। चैनल नंबर वन में एमपी-सीजी प्रमुख की जिम्मेदारी हो या दूरदर्शन में स्टेट रिपोर्टर की भूमिका — हर जगह उन्होंने अपनी क्षमता का प्रमाण दिया। राष्ट्रीय न्यूज सर्विस की स्थापना कर उन्होंने हजारों समाचार पत्रों तक खबरें पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
उनकी लेखनी राष्ट्रीय मुद्दों, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित रही। देश के दो सौ से अधिक समाचार पत्रों में उनके लेख नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे। वे केवल समाचार नहीं लिखते, बल्कि विचारों को दिशा देते हैं।
एक लेखक के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। सियासत नामा, शिवराज : संकल्प, सेवा, समर्पण की त्रिवेणी, यशस्वी मोदी, राजनीतिक दस्तावेज, आजाद शत्रु अटल, महानायक मोदी, संघ विमर्श और भागवत संदेश जैसी कृतियाँ उनकी वैचारिक प्रतिबद्धता और शोधपूर्ण दृष्टि का प्रमाण हैं। वे एक गीतकार भी हैं और “शान बढ़ाने आया हूं” जैसा लोकप्रिय गीत उनकी रचनात्मकता को दर्शाता है।
पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को निभाना उनकी विशेषता रही है। नर्मदा शुद्धिकरण के अभियान से लेकर खेल संगठनों की स्थापना तक, उन्होंने समाज के विविध क्षेत्रों में सक्रिय योगदान दिया। उनके लिए पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम रही है।
विचारधारा में स्पष्टता के बावजूद संबंधों में मधुरता बनाए रखना उनकी बड़ी ताकत है। उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भले ही इसकी कीमत क्यों न चुकानी पड़ी हो।
उनकी इस लंबी यात्रा में उनकी अर्धांगिनी श्रीमती मोनिका का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। परिवार का संतुलन और मानसिक संबल ही वह आधार है, जिस पर यह सफलता खड़ी है।
राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित कृष्ण मोहन झा आज एक सफल पत्रकार, प्रखर लेखक और सक्रिय सामाजिक व्यक्तित्व के रूप में स्थापित हैं।
उनकी कहानी बताती है कि संघर्ष यदि साधना बन जाए, तो सफलता स्वयं रास्ता तलाश लेती है।
जनाब वसीम बरेलवी का यह शेर मानो उन्हीं के लिए है —
जहां रहेगा वहां रोशनी भी देगा,
किसी चिराग का अपना मकां नहीं होता।
कृष्ण मोहन झा — एक नाम, जो शब्दों से आगे बढ़कर एक विचार बन चुका है। 🌟

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

अजय जामवाल की कार्यकर्ताओं को नसीहत | बूथ सशक्तिकरण और प्रशिक्षण पर जोर | BJP बैठक ग्वालियर I

post-bars

Leave a Comment