February 13, 2026

पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने NH-44 किया जाम, दो घंटे तक यातायात ठप

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

सिवनी जिला के लखनादौन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिजना के ग्राम कुहिया और अमान टोला के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर National Highway 44 को जाम कर दिया।

इस दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे आम जनता, ट्रक चालक, चारपहिया वाहन, एंबुलेंस और जरूरी कार्य से यात्रा कर रहे लोग काफी परेशान हुए।

ग्रामीणों का आरोप था कि उन्हें पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है और ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान लखनादौन और छपारा पुलिस, पीएचई के एसडीओ, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर सड़क खोल दी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पानी की समुचित व्यवस्था करने की मांग दोहराई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

भावान्तर योजना से लाभान्वित किसानों ने किया कृषि मंत्री श्री कंषाना का स्वागत

Next Post

शंकर मढिया बादलपर में 9 से 15 फरवरी तक शिव महापुराण, महाशिवरात्रि पर लगेगा विशाल मेला

post-bars

Leave a Comment