बिछुआमाल में कबड्डी मुकाबला, चुटका टीम विजेता
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
तहसील कुरई के ग्राम बिछुआमाल में एस.टी. युवा मंडल द्वारा ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के जिलों से आई 30 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में चुटका–कन्हीवाड़ा टीम ने पहला स्थान हासिल कर ₹10,000 का पुरस्कार जीता। सिंदरिया टीम दूसरे और पतरई टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।