March 18, 2026

भोपाल में गैस संकट पर बवाल! कांग्रेस ने बांटा कोयला, सरकार पर तीखा हमला I

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

रसोई गैस की लगातार बढ़ती किल्लत और सिलेंडर की अनुपलब्धता से परेशान दुकानदारों और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए गोविंदपुरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झुमरवाला द्वारा आज 17 मार्च को प्रातः 11 बजे बरखेड़ा पठानी चौराहे पर कोयले का वितरण किया गया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश में रसोई गैस की भारी किल्लत है। छोटे होटल संचालक, चाय दुकानदार और आम परिवार गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर पूरी तरह मौन है।
रविंद्र साहू ने कहा कि जब गैस सिलेंडर उपलब्ध ही नहीं हैं तो मजबूर होकर लोगों को पुराने समय की तरह कोयले और लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी सच्चाई को उजागर करने के लिए आज दुकानदारों को कोयला वितरित किया गया है।
उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर देश को “उज्ज्वला योजना” का सपना दिखाने वाली सरकार आज गैस की आपूर्ति सुनिश्चित क्यों नहीं कर पा रही है ? क्या गरीब और छोटे व्यवसायियों को फिर से धुएँ में खाना बनाने के लिए मजबूर किया जाएगा ?
साहू ने प्रदेश सरकार के मुखिया मोहन यादव को भी कटघरे में खड़ा करते हुए स्थानीय विधायक एवं मंत्री कृष्णा गौर से पूछा कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में गैस की इतनी गंभीर किल्लत होने के बावजूद वे इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं ? क्या क्षेत्र के दुकानदारों और आम जनता की परेशानियों से सरकार को कोई लेना-देना नहीं है ?
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आम जनता और व्यापारियों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार से गैस आपूर्ति की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

बूथ लेवल तक कांग्रेस की तैयारी! वोटर लिस्ट सत्यापन पर बड़ा प्लान |

Next Post

भारत गौरव ट्रेन में महिला यात्री की मौत, नैनपुर स्टेशन पर उतारा गया शव

post-bars

Leave a Comment