March 7, 2026

भोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पीएम Narendra Modi को दी “डॉक्टर” की उपाधि |

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

महंगाई और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ जिला कांग्रेस भोपाल शहर का अनोखा प्रदर्शन, पीएम मोदी को दी “डॉक्टर” की उपाधि

भोपाल। घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर द्वारा आज रोशनपुरा चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर) के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतीकात्मक रूप से “डॉक्टर” की उपाधि देते हुए विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार लगातार महंगाई का “डोज” देकर आम जनता को परेशान कर रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “महंगाई का इंजेक्शन” लिखे पोस्टर और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि घर की शुरुआत चूल्हे से होती है और गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। रसोई गैस आम परिवार की मूल आवश्यकता है, लेकिन इसकी कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से गृहिणियों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि वर्ष 2014 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग ₹400 के आसपास थी, जो अब बढ़कर करीब ₹920 तक पहुंच गई है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में लगभग ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब ₹115 की वृद्धि की गई है, जिससे छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है और इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर ने चेतावनी दी है कि यदि गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल अभिषेक शर्मा प्रदेश सचिव राजकुमार सिंह महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव दीप्ति सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण पदाधिकारी गण, वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

लखनादौन नगर परिषद में 83 लाख का घोटाला | अध्यक्ष मीना गोल्हानी समेत 23 पर FIR | कांग्रेस का हमला I

post-bars

Leave a Comment