January 19, 2026

मेडिकल कॉलेज के नाम पर ₹4.66 करोड़ की ठगी

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
सिवनी मेडिकल कॉलेज के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। ईओडब्ल्यू ने स्पर्श अग्रवाल उर्फ अंकुर अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपी पर दुकानों की नीलामी और छात्रों की मेस सप्लाई दिलाने का झांसा देकर दो कारोबारियों से करीब ₹4.66 करोड़ की ठगी करने का आरोप है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने “GMC Seoni” के नाम से फर्जी बैंक खाता खोलकर रकम अपने निजी खातों में ट्रांसफर की और शेयर ट्रेडिंग में खर्च की। मामले की जांच जारी है।

Prev Post

Dr. Manoj Yadav State President, Samajwadi Party

Next Post

कलश यात्रा से कथा का शुभारंभ

post-bars

Leave a Comment