February 21, 2026

रामेश्वरम–मदुरई के लिए विशेष ट्रेन रवाना | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना | SDM ने दिखाई हरी झंडी I

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

नैनपुर – प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत गुरुवार शाम 5 बजे नैनपुर से श्रद्धालुओं को लेकर दक्षिण भारत के पवित्र धाम रामेश्वरम और मदुरई के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई।
रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में परिजन अपने प्रियजनों को विदा करने स्टेशन पहुंचे। SDM अशुतोष ठाकुर एवम नगरपालिका अध्यक्ष क्रष्णा पंजवानी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। और यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है।
श्रद्धालुओं ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।
यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को श्रद्धालु दर्शन कर सुरक्षित वापसी करेंगे।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

MP TOP 10 Breaking News : AI समिट विवाद I सिंध नदी पुल का लोकार्पण I 130 महिलाएं एवं बच्चियां गायब I

Next Post

अजय जामवाल की कार्यकर्ताओं को नसीहत | बूथ सशक्तिकरण और प्रशिक्षण पर जोर | BJP बैठक ग्वालियर I

post-bars

Leave a Comment