February 17, 2026

विधानसभा कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता (सीजन-1) का भव्य समापन 14 फरवरी को हुआ।

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा अंतर्गत उप तहसील उगली के ग्राम अरंडिया में आयोजित विधानसभा कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता (सीजन-1) का भव्य समापन 14 फरवरी को हुआ। यह टूर्नामेंट 5 फरवरी से खेला जा रहा था।

फाइनल मुकाबले में सोनी 44 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹51,000 और ट्रॉफी के साथ खिताब अपने नाम किया, जबकि प्रदीप हर्षित 11 टीम उपविजेता रही, जिसे ₹25,000 और ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जनपद सदस्य अंशुल जैन के सौजन्य से एलईडी टीवी के रूप में दिया गया।
कार्यक्रम में मंडला-सिवनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का आयोजन विश्राम पटेल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शकों की मौजूदगी रही।
हर मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की बात कही। समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखने लायक रहा।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

सिरमंगनी हाई स्कूल के व्हाट्सऐप ग्रुप में कथित आपत्तिजनक पोस्ट से विवाद I

Next Post

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मुद्दे पर विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन।

post-bars

Leave a Comment