April 1, 2026

सतना में सनसनी: जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल, जांच में चौंकाने वाले खुलासे !

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

सतना। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के मोरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेमी युगल ने एक ही फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों के शव गांव के उसरहा हार स्थित जंगल में एक नीम के पेड़ पर लटके मिले, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटे पाल की पुत्री अंजली पाल बीते 29-30 मार्च की रात करीब 1:30 बजे घर से बिना बताए गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। 30 मार्च की रात करीब 9 बजे गांव के उसरहा हार में एक पेड़ पर अंजली पाल और रामभजन गोंड के शव एक ही फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्यवाही शुरू की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिसे उनके परिजन स्वीकार नहीं कर रहे थे। परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि उन्हें इस संबंध पर आपत्ति थी, हालांकि किसी अन्य प्रकार के शक या संदेह से इनकार किया गया है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विवेचना कर रही है। थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने बताया कि मामले की विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

उज्जैन में बड़ा खुलासा: आंगनवाड़ी में बांटी गई एक्सपायरी दवाइयां, प्रशासन पर गंभीर आरोप

Next Post

मंडला में कांग्रेस का हल्ला बोल: महंगाई, गैस और पेट्रोल-डीजल संकट पर पुतला दहन I

post-bars

Leave a Comment