January 14, 2026

सब इंजीनियर की रोक, साहब ने हटाई

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
ऐसा है मेरा जनजातीय कार्य विभाग सिवनी, विभाग का सब इंजीनियर रोक लगाते है और साहब रोक हटा देते हैं

सिवनी जनजातीय कार्य विभाग ने बरघाट में करोड़ों की स्कूल की बिल्डिंग स्वीकृत की और बिल्डिंग के निर्माण के दौरान लेंटर होते वक्त बिल्डिंग की गुणवत्ता और डिजाइन डीपीआर के अनुरूप ना होने के चलते जनजातीय कार्य विभाग के सब इंजीनियर द्वारा लेंटर पर रोक लगाई गई थी और लेंटर तीन दिन रुका भी रहा लेकिन जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त लालजीराम मीणा ने रोक को हटाते हुए ठेकेदार शिवकुमार शिवहरे को लेंटर करने की अनुमति दे दी
गौरतलब है कि आखिर तीन दिन में ऐसा क्या हुआ कि ठेकेदार द्वारा क्या लाभ दिया गया ,क्या कमीशन बढ़ाया गया जिसके चलते सब इंजीनियर की रोक को सहायक आयुक्त लालजी मीणा साहब ने गुणवत्ता और डिजाइन डीपीआर के अनुरूप मानते हुए लेंटर करने की परमिशन दे दी

Prev Post

Dhanji Giri , State SecretaryNational Students’ Union of India, Bhopal (M.P.)

Next Post

लखनादौन में विकास कार्यों का भूमिपूजन

post-bars

Leave a Comment