सिरमंगनी हाई स्कूल के व्हाट्सऐप ग्रुप में कथित आपत्तिजनक पोस्ट से विवाद I
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
सिवनी जिले के लखनादौन विकासखंड के सिरमंगनी हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक जसवंत ठाकुर द्वारा स्कूल में बनाए गए कक्षा 10वीं के अध्ययन के लिए ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट की गयी जबकि ग्रुप मे कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राएं एवं स्कूल की महिला टीचर भी जुड़ी हुई है साथ में बच्चों के परिजन भी जुड़े हुए है उसके बाद भी जसवंत पटेल द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई I
आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजन एवं स्कूल में महिला शिक्षक द्वारा किया गया I
स्कूल के प्रभारी प्राचार्य द्वारा इसकी लिखित शिकायत विकासखंड कार्यालय में की गई थी
जब इस संबंध में विकासखंड अधिकारी श्याम बदन बघेल से बात की तो उनका कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
अब देखना यह है कि शिक्षा के मंदिर में ऐसे भी शिक्षक है जो अपनी मर्यादा को लांघ कर आपत्तिजनक पोस्ट करते है तो अब देखना होगा कि जनजातीय कार्य विभाग सिवनी क्या कार्यवाही करता है।
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/