सिवनी जिला जेल से फरार तीन कैदी लौटे
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
सिवनी जिला जेल से फरार हुए तीन कैदी पुलिस ने परिजनों को दी दविश परिजनों ने देर रात पहुंचाया जेल सिवनी जिले की जिला जेल से बलात्कार के तीन आरोपी जेल की दीवार बांधकर फरार हो गए थे फरार कैदियों के परिजनों को पुलिस ने एनकाउंटर करने की दविश दी और धमकाया तो परिजनों ने देर रात सिवनी जिला जेल में तीनों आरोपी अंकित पिता श्रीवाल ,विशाल पिता छिददी लाल ,विशाल पिता ब्रह्मानंद को सरेंडर कर दिया दरअसल बलात्कार के आरोप में फंसे इन तीनों आरोपियों ने कल योजनाबद्ध तरीके से दोपहर पहले आपस में जेल में लड़ाई की और चोट का बहाना देकर जेल में बने अस्पताल पहुंचे जहां फार्मासिस्ट ने इन्हें दवाइयां भी दी इसी दौरान इन्होंने अस्पताल में बनी छोटी दीवार लांघ ली और फिर फंदा बनाकर जेल की बड़ी दीवार फांद कर फरार हो गए थे यह जानकारी जब शाम को कैदियों की गिनती की गई तो तीन कैदी कम मिले उसके बाद जेल प्रशासन मैं हड़कंप मच गया और इन फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी हालांकि तीनों आरोपी फिर से जेल पहुंच गए हैं लेकिन इस पूरी घटना ने जेल प्रशासन की सिक्योरिटी पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है