सिवनी में विश्व श्रवण दिवस पर विशेष कैंप | डॉक्टरों ने दी कानों की सुरक्षा की अहम सलाह |
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
जिला सिवनी मध्यप्रदेश
जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में 6 मार्च को मनाया जाएगा विश्व श्रवण दिवस
राष्ट्रीय बधिरता नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में 6 मार्च 2026 को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाएगा। इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में भी विश्व श्रवण दिवस जन जाग़रूकता कार्यक्रम का आयोजन 6 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया जाएगा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी द्वारा विश्व श्रवण दिवस (6 मार्च) पर अपील की है कि
प्रिय नागरिकों,
आज विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर हम सभी से यह अपील करते हैं कि अपने कानों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। सुनने की क्षमता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसकी सुरक्षा और समय-समय पर जांच अत्यंत आवश्यक है।
🔹 तेज आवाज़ और लंबे समय तक हेडफोन/ईयरफोन के उपयोग से बचें।
🔹 कान में दर्द, सुनाई कम देना या कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।
🔹 बच्चों और बुजुर्गों की सुनने की क्षमता की नियमित जांच करवाएं।
🔹 कान में किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तु या तेल/दवा बिना डॉक्टर की सलाह के न डालें।
आइए, इस विश्व श्रवण दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अपने और अपने परिवार के कानों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/