February 19, 2026

सिवनी में शिक्षक पर बच्चों से मारपीट का आरोप | ग्रामीणों ने की कड़ी कार्यवाही की मांग |

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

सिवनी जिले के छपारा विकासखंड से बच्चों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला अंतर्गत प्राथमिक शाला करेली में पदस्थ शिक्षक पर कक्षा 5वीं के छात्रों को लाठी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि घटना 17 फरवरी की है। ग्रामीणों द्वारा विकासखंड अधिकारी को सौंपे गए शिकायत पत्र के अनुसार, शिक्षक महफूज अंसारी ने बच्चों के साथ मारपीट की, जिससे उनके शरीर पर चोट के निशान उभर आए।
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद बच्चे डरे-सहमे हैं और संबंधित शिक्षक की कक्षा में जाने से भी हिचकिचा रहे हैं। बच्चों ने रोते हुए अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।
ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया है, जिसे प्रशासन को सौंपने की बात कही जा रही है।
आक्रोशित ग्रामवासियों ने संकुल केंद्र केकड़ा के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित शिक्षक पर उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था की मांग भी की गई है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

दतिया में हाई वोल्टेज ड्रामा! अवैध शराब से परेशान युवक थाना परिसर के वायरलेस टॉवर पर चढ़ा

Next Post

विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा! ‘ख्याली पुलाव’ के खिलाफ थाली बजाकर प्रदर्शन |

post-bars

Leave a Comment