March 27, 2026

सिवनी में GPS और कैमरा लगा गिद्ध मिला 😲 | गांव में मचा हड़कंप, महाराष्ट्र टीम ने किया रेस्क्यू I

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

सिवनी के कुरई विकासखंड के ग्राम परतापुर में उस समय हड़कंप मच गया। जब गांव में एक विशाल गिद्ध आकर अचानक बैठ गया। गिद्ध के पंखों में जीपीएस ट्रैकर और कैमरा लगा देखकर ग्रामीण हैरत में पड़ गए। और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अमले की जांच में पता चला कि यह गिद्ध महाराष्ट्र से उड़कर यहां पहुंचा है और पिछले एक दिन से लापता था। गांव के बच्चों ने इसे सबसे पहले देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने पूरे दिन उसकी देखरेख कर उसे सुरक्षित रखा। सूचना मिलने पर महाराष्ट्र से पहुंची वन विभाग की संयुक्त टीम ने गिद्ध का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू टीम के मुताबिक इस देशी मादा गिद्ध को गिध्द पुनर्वास प्रोग्राम के तहत 11 दिसंबर को महाराष्ट्र राज्य वन विभाग ने पेंच टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में छोड़ा था, जो भटककर परतापुर पहुंच गया। रेस्क्यू के बाद अब गिद्ध को वापस महाराष्ट्र ले जाया गया है।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

कान्हीवाड़ा में भीषण आग 🔥 | रुई फैक्ट्री में लगी आग से हड़कंप | गैस एजेंसी के पास बड़ा खतरा 😱

Next Post

टीकमगढ़ में गैस सिलेंडर को लेकर बवाल | महिलाओं का चक्का जाम | 1700 वसूली का आरोप I

post-bars

Leave a Comment