0% GST से गौ-मांस व्यापार का आरोप
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा का गो-प्रेम सिर्फ भाषणों तक सीमित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान भारत गौ-मांस निर्यात में शीर्ष देशों में है और मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार 0% GST देकर गौ-मांस व्यापार को बढ़ावा दे रही है। पटवारी ने भोपाल स्लॉटर हाउस और इंदौर गौशाला मामलों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।