गोद में मासूम हाथ में ज्ञापन 700 शिक्षकों का नीलम पार्क में हल्ला बोल, अब राहुल भैया ही उम्मीद ?
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
गोद में मासूम, आंखों में आंसू और हाथ में ज्ञापन – 700 चयनित शिक्षक नीलम बाग में बेहाल, अब ‘राहुल भैया’ से लगी आस!
भोपाल। मप्र में उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-1 चयन परीक्षा 2023 के चयनित अभ्यर्थियों का सब्र अब टूट रहा है। वर्षों से जॉइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे ये भविष्य के शिक्षक आज अपने हक के लिए सड़कों पर हैं। सबसे दर्दनाक तस्वीर नीलम बाग, भोपाल में चल रहे धरने की है, जहां 700 से अधिक अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठे हैं और कई महिला अभ्यर्थी अपने मासूम बच्चों को गोद में लेकर सरकार से गुहार लगा रही हैं।
अभ्यर्थियों के अनुसार कुल 8,721 पद स्वीकृत और विज्ञापित किए गए थे, लेकिन प्रथम काउंसलिंग में मात्र 2,901 पदों पर ही नियुक्ति दी गई। अभी भी 5,820 पद रिक्त पड़े हैं। कोरोना काल के कारण भर्ती में हुई देरी से कई अभ्यर्थी ओवरएज होने की कगार पर हैं, वहीं रोस्टर में बैकलॉग और फ्रेश पदों की कमी ने कई वर्गों के अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
सरकार से निराश होकर अभ्यर्थियों ने अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’ से मदद की गुहार लगाई है। महिला अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ उनके C-19 बंगले पर पहुंचा और अपनी पीड़ा सुनाई। कई शिक्षक प्रतिनिधियों ने भी ज्ञापन सौंपकर द्वितीय काउंसलिंग कराने और जनजातीय विभाग के रिक्त पदों को जोड़ने की मांग की।
अजय सिंह जी ने सभी अभ्यर्थियों को ध्यान से सुना और हिम्मत दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे और उनकी मदद जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को इस संवेदनशील मामले पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। अजय सिंह से मिलने के बाद धरने पर बैठी महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर थोड़ी राहत जरूर दिखी, क्योंकि उन्हें उनके जनसेवा के कार्यों पर पूरा भरोसा है।
अब बड़ा सवाल यही है कि जब चयनित शिक्षक अपने बच्चों के साथ सड़क पर धरना देने को मजबूर हैं, तो क्या भाजपा सरकार इतनी निर्दयी हो गई है? ये वही सरकार है जो नैतिकता और देशसेवा के बड़े-बड़े भाषण देती है, लेकिन हकीकत में चयनित अभ्यर्थियों को सड़क पर छोड़ दिया है। इन अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री सबको ज्ञापन दिए, पर सुनवाई नहीं हुई।
आज जनता ने अपना विश्वास अजय सिंह पर दिखाया है। अब देखना होगा कि वे इस लड़ाई में इन 700 परिवारों को कैसे न्याय दिलाते हैं। लेकिन एक बात तय है, सरकार को अब जागना होगा, क्योंकि ये आंदोलन सिर्फ नौकरी का नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और एक पूरे परिवार के भविष्य का सवाल है।
रिपोर्टर
रत्ना चौहान
भोपाल
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/