September 15, 2026

UCC के विरोध में आरिफ मसूद का बड़ा बयान, बोले- “बिल खत्म करवाने के लिए संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

यूसीसी के विरोध में आरिफ मसूद का बड़ा बयान, बोले- “बिल खत्म करवाने के लिए संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे”

यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। भोपाल में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद भोपाल के शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य एवं कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक आरिफ मसूद ने यूसीसी बिल को लेकर अपना विरोध स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यूसीसी को लेकर उनकी स्थिति पहले से स्पष्ट है और वे इस बिल को स्वीकार नहीं करेंगे। आरिफ मसूद ने कहा कि इस कानून को खत्म करवाने के लिए संविधान में दिए गए नियमों के तहत लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस मामले को लेकर न्यायालय का भी रुख किया जाएगा और इसकी पूरी तैयारी की जा रही है।
आरिफ मसूद ने दिल्ली में 17 सितंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन का जिक्र करते हुए मध्य प्रदेश के लोगों से भी इसमें शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यूसीसी के मुद्दे पर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखी जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 तक 21 राज्यों में यूसीसी लागू किए जाने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आरिफ मसूद ने कहा कि यह देश के संविधान से जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है, जबकि वे संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
वहीं, भोपाल के शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी ने भी यूसीसी के विरोध में लोगों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। उन्होंने आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक एम.एस. गोलवलकर के पुराने विचारों का हवाला देते हुए कहा कि पहले भी यूसीसी कानून की आवश्यकता पर अलग विचार सामने रखे गए हैं।

RATNA CHOUHAN
भोपाल।
#Bhopal #UCC #AIMPLB #ArifMasood #Congress #MuslimPersonalLawBoard #UniformCivilCode #MadhyaPradesh #MPNews #BhopalNews #JantarMantar #DoordrastiNews
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

ग्वालियर में ₹100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Next Post

पन्ना में मझगांय डैम प्रभावितों का चिता आंदोलन, मुआवजे और पुनर्वास की मांग

post-bars

Leave a Comment