MP नल-जल योजना पर कांग्रेस सवाल: ₹3,200 करोड़ खर्च, जमीन पर कितना काम? मुकेश नायक ने मांगी जांच
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
MP नल-जल योजना पर कांग्रेस का बड़ा सवाल: ₹3,200 करोड़ खर्च, जमीन पर कितना काम? मुकेश नायक ने मांगी जांच
मध्य प्रदेश में नल-जल योजना के क्रियान्वयन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक और प्रदेश प्रवक्ता रितेश त्रिपाठी ने सतना और मैहर सहित प्रदेशभर की परियोजनाओं की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं में खर्च, निर्माण कार्य और वास्तविक जलापूर्ति के बीच अंतर की शिकायतें सामने आ रही हैं।
मुकेश नायक के मुताबिक, सतना और मैहर में लगभग 3,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर खर्च के मुकाबले करीब 500 करोड़ रुपये के बराबर वास्तविक काम होने के आरोप हैं। कांग्रेस ने इन दावों की पुष्टि के लिए परियोजनावार वित्तीय ऑडिट, तकनीकी जांच और गांवों में भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है।
कांग्रेस नेताओं ने मैहर की बाणसागर समूह जलप्रदाय योजना, सतना में एलएंडटी से जुड़ी परियोजना, पाइपलाइन क्षति और सड़क मरम्मत के नाम पर कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि निर्धारित समयसीमा के बाद काम में देरी होने पर संविदात्मक नियमों के तहत क्या कार्रवाही की गई।
रितेश त्रिपाठी ने बड़ा इटमा गांव में पाइप चोरी से संबंधित एफआईआर और अमरपाटन क्षेत्र के पापड़ा में प्रस्तावित मेगा टैंक से जुड़े भूमि अभिलेखों व न्यायालयीन आदेशों की समीक्षा की मांग भी की।
कांग्रेस ने कैग रिपोर्ट, अधिकारियों की कथित आपत्तियों, शिकायतों और मंत्री की कथित नोटशीट पर हुई कार्रवाई का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही पाइपलाइन सामग्री की गुणवत्ता, घरेलू कनेक्शन और नियमित जलापूर्ति की स्वतंत्र जांच कराने को कहा है।
कांग्रेस का सवाल है कि जिन गांवों में नियमित पानी नहीं पहुंच रहा, वहां भविष्य में जल शुल्क वसूली का आधार क्या होगा?
हालांकि, ये आरोप कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि और सरकार या संबंधित कंपनियों का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
RATNA CHOUHAN
भोपाल
#MPNews #BhopalNews #NalJalYojana #Satna #Maihar #मुकेश_नायक #मध्यप्रदेश_कांग्रेस #जलजीवनमिशन #जनता_का_पानी #DoordrastiNews
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/