January 13, 2026

रंग-रोगन में 30 लाख खर्च, भ्रष्टाचार का आरोप

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
ऐसा है मेरा जनजातीय कार्य विभाग सिवनी, 30 लाख रुपए में हो जाता भवन का निर्माण लेकिन 30 लाख में कराया भवन का सुधार एवं रंग रोगन। गौरतलब है कि इस समय सिवनी जनजातीय कार्य विभाग कार्यालय मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार वाला कार्यालय बना हुआ है।
ऐसा ही एक मामला छपारा विकासखंड कार्यालय भवन के सुधार एवं रंग रोगन का है
जहां पर जनजातीय कार्य विभाग के ठेकेदार शिवकुमार शिवहरे द्वारा लगभग 30 लाख रुपए की लागत से छपारा विकासखंड भवन में सुधार एवं रंग रोगन कर तैयार किया गया
जबकि 30 लाख रुपए में नया भवन बन कर तैयार हो जाता।
अगर वर्तमान सहायक आयुक्त लालजीराम मीणा ने भवन के सुधार एवं रंग रोगन की जांच करा ले तो 10 लाख रुपए से अधिक का कार्य नहीं मिलेगा देखना अब यह है कि लालजीराम मीणा इसकी जांच करा कर रिकवरी निकालते है या फिर ठेकेदार से निजी लाभ लेकर मामले की लीपापोती कर देंगे।

Prev Post

अवैध उत्खनन को खनिज विभाग का संरक्षण

Next Post

Makar Sankranti

post-bars

Leave a Comment