उज्जैन में श्रद्धा संग मकर संक्रांति
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
धार्मिक नगरी उज्जैन में मकर संक्रांति श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने शिप्रा के रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट पर स्नान कर दान-पुण्य किया। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार संक्रांति का मुख्य पुण्यकाल 15 जनवरी को रहेगा। इस वर्ष 22 साल बाद षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग बना है, जिससे मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है।