अपराध पर आमने-सामने कांग्रेस-भाजपा
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
दतिया में बढ़ते अपराधों को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने जिले में हत्या, बलात्कार और अवैध उत्खनन को लेकर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए विधायक से उनके कार्यकाल का हिसाब मांगा और सवाल उठाया कि अपराध के मुद्दे विधानसभा में क्यों नहीं उठाए गए। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दतिया की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है।