February 28, 2026

मध्यप्रदेश विधानसभा में मुफ्त इलाज का बड़ा प्रस्ताव | हर परिवार को ₹15-25 लाख हेल्थ कवरेज की मांग |

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने ‘सार्वभौम निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा’ को लेकर निजी सदस्य विधेयक प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को हर वर्ष ₹15 लाख तक का निःशुल्क स्वास्थ्य कवरेज दिया जाए, जबकि गंभीर बीमारियों के लिए यह सीमा ₹25 लाख तक हो।
डॉ. सिंह ने कहा कि वर्तमान आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख की सीमा अपर्याप्त है और बड़ी संख्या में परिवार पात्रता शर्तों के कारण वंचित हैं। उन्होंने स्वास्थ्य को सभी नागरिकों का समान अधिकार बताते हुए आय, जाति या वर्ग आधारित प्रतिबंध हटाने की मांग की।
उन्होंने अनुमान जताया कि योजना पर सालाना ₹8-9 हजार करोड़ का खर्च आएगा, जिसे बीमा कंपनियों की भागीदारी या आयुष्मान योजना से समन्वय के माध्यम से लागू किया जा सकता है।
डॉ. सिंह ने सरकार से जनहित में इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर इसे लागू करने की अपील की।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

छपारा के शहीद अंकित कोष्टा को नमन | 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि | स्मारक की मांग तेज

Next Post

अम्बुआ गांव, कुक्षी धार में भगोरिया उत्सव की धूम मच गई है!

post-bars

Leave a Comment