March 2, 2026

MP में टेंडर घोटाला? | जल संसाधन विभाग में ‘परसेंटेज राज’ का आरोप | कांग्रेस का बड़ा खुलासा

📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़

मध्य प्रदेश में जल संसाधन विभाग को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विभाग में “परसेंटेज राज” और फिक्स टेंडर मॉडल का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है कि डेढ़ साल से बड़े टेंडर बंद हैं और सिंचाई परियोजनाएँ ठप पड़ी हैं।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक और प्रवक्ता राहुल राज ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि 300 करोड़ से ऊपर के टेंडरों में पहले से कमीशन प्रतिशत तय किया जाता है। कांग्रेस का कहना है कि चुनिंदा कंपनियाँ बार-बार L1, L2 और L3 बनकर प्रतिस्पर्धा का सिर्फ दिखावा करती हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कुछ कंपनियाँ — जैसे
LCC Projects Pvt. Ltd.,
Mantena Infrasol Pvt. Ltd.,
Navayuga Engineering Company Ltd.,
Megha Engineering & Infrastructures Ltd.,
Larsen & Toubro Ltd.
— अलग-अलग जिलों के बड़े सिंचाई प्रोजेक्ट्स में लगातार साथ दिखाई देती हैं।

पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि क्या टेंडर शर्तें इस प्रकार बनाई जाती हैं कि सीमित कंपनियाँ ही पात्र रहें?

राहुल राज ने कहा —
“डेढ़ वर्ष से टेंडर प्रक्रिया पर रोक है। 2023-24 में भी संगठित साठगांठ के संकेत मिलते हैं। यदि सरकार पारदर्शी है तो स्वतंत्र जांच कराए।

कांग्रेस ने फर्जी बिलिंग, गुणवत्ता से समझौते और भुगतान में कथित कटौती के भी आरोप लगाए हैं। साथ ही युवाओं को ठेकेदारी में अवसर न मिलने पर भी सवाल उठाए गए।

कांग्रेस ने 2023-24 के सभी टेंडरों की उच्चस्तरीय और फोरेंसिक जांच की मांग की है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार इन आरोपों पर क्या जवाब देती है।

DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.

दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।

📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates

Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.

📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com

Website: https://doordrastinews.com/

Prev Post

पचमढ़ी आर्मी कैंट में भीषण आग | लकड़ी गोदाम धू-धू कर जला | डेढ़ घंटे बाद हालात काबू में I

Next Post

छुई CPL टूर्नामेंट 2026 | शुभम इलेवन बनी चैंपियन | ₹51,000 का पुरस्कार और भव्य समापन समारोह I

post-bars

Leave a Comment