मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह यादव का जिला अस्पताल निरीक्षण | मरीजों से लिया फीडबैक
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
टीकमगढ़ में सोमवार को मध्य प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह यादव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। शाम करीब 6 बजे डॉक्टर यादव ने अस्पताल पहुंचकर नवनिर्मित ओपीडी का जायजा लिया। इसके बाद ब्लड बैंक, नव निर्मित 100 विस्तरीय बिल्डिंग और ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं को लेकर डॉक्टर से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। दरअसल, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह यादव दो दिवसीय टीकमगढ़ के दौरे पर आए हैं। आज दोपहर में उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन रखा। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। डॉक्टर यादव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके पहले रविवार को डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह यादव ने जतारा जेल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था। उन्होंने जेल बंदियों से संवाद कर जेल से निकलने के बाद नए जीवन की शुरुआत करने की बात कही थी। आज जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला, एसडीएम संस्कृति लिटोरिया, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर, अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर अंकुर साहू सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/