मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 98 जोड़ों का सामूहिक विवाह | विधायक दिनेश राय मुनमुन पहुंचे I
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
छपारा – नगर के सिंचाई कालोनी स्थित ऐरिकेशन ग्राउंड में 14 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के अंतर्गत छपारा विकास खंड के निर्धारित कुल 100 जोड़ियों में से 98 जोड़ों का सामुहिक विवाह व निकाह पंरपरागत रुप से विधि पूर्वक संपन्न हुआ वहीं दूसरी ओर वर्तमान स्थिति को देखते हुए भोजन तैयार करने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की जगह चूल्हों को बनाकर पुराने जमाने से लकड़ियां जलाकर तैयार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार नियत समय सुबह 9 बजे के स्थान पर सामुहिक कन्या विवाह निकाह कार्यक्रम दोपहर लगभग 12 प्रारंभ किया गया जहां आदिवासी रिति-रिवाज से उपस्थित पंडा भुमका बाबा ने 58 जोड़ों, हिन्दू परंपरा से ब्राह्मण ने 38 एवं मुस्लिम समाज के मौलाना ने 2 जोड़ों को धार्मिक परंपराओं के साथ विवाह बंधनों में बंधे सभी जोड़ियों को सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, सिवनी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, जनपद पंचायत छपारा अध्यक्ष सदम सिंह बरकडे, नगर परिषद छपारा अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल, सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं वर-वधु ने परिजनों से आशिर्वाद प्राप्त किया। वहीं उपस्थित अतिथियों द्वारा मंच से एक जोड़ी को 49000/- रुपए का प्रतिकात्मक चेक वितरित किया गया कार्यक्रम दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ।
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/