बूथ लेवल तक कांग्रेस की तैयारी! वोटर लिस्ट सत्यापन पर बड़ा प्लान |
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति तय
आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रशिक्षण विभाग द्वारा द्वारा जिला स्तर, ब्लॉक कार्यकारिणी, मंडलम कार्यकारिणी एवं बीएलए (Booth Level Agent) के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की भूमिका स्पष्ट करना एवं आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति तय करना रहा।
प्रशिक्षण में विशेष रूप से ट्रेनिंग टीम को यह बताया गया कि वे किस प्रकार प्रभावी तरीके से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करें। साथ ही मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) के सत्यापन एवं संशोधन (रिवीजन) की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा वोटर लिस्ट का भौतिक (फिजिकल) सत्यापन डोर-टू-डोर किया जाएगा, जिसमें बीएलए, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
जिला निर्वाचन से संबंधित प्रभारी को भी आमंत्रित कर उन्हें मतदाता सूची के संशोधन कार्यक्रम की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। साथ ही पार्टी के विभिन्न विंग्स की भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले जी ने संगठन की बैठकों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि एक एवं दो दिवसीय संयुक्त कार्यक्रमों के माध्यम से सभी स्तरों पर कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अपने बूथ के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वोटर लिस्ट का डोर-टू-डोर सत्यापन कांग्रेस पार्टी का केवल नारा नहीं, बल्कि संकल्प है।
प्रशिक्षण में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ने, डाटा प्रबंधन एवं तकनीकी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं।
प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी महेंद्र जोशी जी ने जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। वहीं मतदाता सूची रिवीजन कार्यक्रम के प्रभारी ललित सेन जी ने जिला एवं विधानसभा स्तर पर समन्वय (कोऑर्डिनेशन) की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राहुल राज एवं सोशल मीडिया उपाध्यक्ष अविरल जैन द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक एवं सोशल मीडिया के उपयोग की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मतदाता सूची के सह-प्रभारी इरफान खान, आरिफा खान एवं प्रमिल मित्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/