सिवनी में PWD की बड़ी पोल! 135 रुपए का बोर्ड नहीं बदला, लाखों खर्च कहाँ गए?
📰 DoorDrasti News | दूरदृष्टि न्यूज़
सिवनी जिले का पीडब्ल्यूडी विभाग (PWD Department) इन दिनों अपनी ‘अनोखी’ कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में है। यह जो आलीशान इमारत आप देख रहे हैं, यह जिला मुख्यालय सिवनी का सर्किट हाउस है। सरकारी फाइलों में इसकी साज-सज्जा और रखरखाव पर हर साल लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
सर्किट हाउस के ठीक बाहर लगा यह ‘ब्लैंक’ फ्लेक्स बोर्ड विभाग की लापरवाही का जीता-जागता सबूत है। दूर-दराज से आने वाले पर्यटक, नेता और अधिकारियों को रास्ता दिखाने के लिए लगाए गए इस बोर्ड पर आज कुछ भी नजर नहीं आ रहा। धूप और बारिश की मार ने इस सूचना पटल को पूरी तरह सफेद कर दिया है, जिससे यहाँ आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
हैरानी की बात तो यह है कि जिस फ्लेक्स को बदलने की बाजार में कीमत मात्र 135 रुपए है, उसे बदलने की सुध भी पीडब्ल्यूडी विभाग को नहीं है। सवाल यह उठता है कि क्या विभाग इतना ‘गरीब’ हो गया है कि वह 135 रुपए का बोर्ड भी नहीं लगवा सकता? या फिर रखरखाव के नाम पर आने वाले लाखों रुपए सिर्फ कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित रह जाते हैं?
जब सर्किट हाउस के मुख्य द्वार पर लगे एक साधारण से बोर्ड का यह हाल है, तो अंदर की व्यवस्थाओं का अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। अब देखना यह होगा कि इस खबर के बाद क्या विभाग अपनी कुंभकर्णी नींद से जागता है या नहीं।
DoorDrasti News is your trusted digital news platform bringing the latest and most reliable news from Madhya Pradesh and across India. From breaking news, politics, current affairs, to local updates — we deliver facts, fast.
दूरदृष्टि न्यूज़ मध्य प्रदेश और पूरे भारत की प्रमुख खबरों का विश्वसनीय स्रोत है। हम आपको राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय घटनाओं और राष्ट्रीय समाचारों की ताज़ा जानकारी देते हैं।
📌 Regional Focus: Madhya Pradesh
📈 Expanding to: All India Coverage
🎯 Topics: Politics, Breaking News, Government Schemes, Public Voice, Viral Updates
Subscribe for unbiased and impactful news – with a vision beyond the headlines.
📩 Business/Media Contact: doordrastinews@gmail.com
Website: https://doordrastinews.com/