भोपाल में यूथ कांग्रेस नेता ने पुलिसकर्मियों पर लगाए मारपीट के आरोप | निष्पक्ष जांच की मांग 🚨👮
रिपोर्टर रत्ना चौहान
**भोपाल |
भोपाल के शिवाजी नगर निवासी एवं मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गिरी ने टी.टी. नगर थाने के कुछ पुलिसकर्मियों पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाही की मांग की गई है।
राहुल गिरी का आरोप है कि 15 मई की रात पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और उनके साथ-साथ परिवार के सदस्यों से भी दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि इस घटना से उनका परिवार मानसिक रूप से आहत हुआ है।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने कहा कि यदि मामले में जल्द निष्पक्ष कार्रवाही नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन करेगा।
यूथ कांग्रेस ने प्रशासन से पारदर्शी जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाही की मांग की है।