दमोह में फर्जी MBBS डिग्री वाले 3 डॉक्टर गिरफ्तार | नौकरी दिलाने वाले गिरोह की जांच तेज 🚨⚕️
**दमोह |
Report गणेश अग्रवाल | 9826235568**
**स्लग: दमोह में फर्जी एमबीबीएस डिग्री वाले तीन डॉक्टर गिरफ्तार**
**एंकर:**
दमोह में फर्जी एमबीबीएस डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे तीन डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित संजीवनी अस्पतालों में पिछले करीब एक वर्ष से कार्यरत थे।
मामले का खुलासा जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी की शिकायत के बाद हुआ। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को दमोह और एक को जबलपुर से गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी डिग्री उपलब्ध कराने और नौकरी दिलाने वाले कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।
आनंद कलादगी के अनुसार, पैसे लेकर नियुक्तियां कराने के संकेत मिले हैं। मामले में एक बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका है।
**बाइट:** आनंद कलादगी, एसपी दमोह