May 18, 2026

सिवनी के होटल शांति वन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर हंगामा | पुलिस जांच में जुटी 🚨🏨

**सूकतरा स्थित होटल शांति वन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस जांच में जुटी**

**सिवनी।** जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सूकतरा में हवाई पट्टी के सामने स्थित होटल शांति वन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने होटल में संदिग्ध लोगों के ठहरने और अनैतिक गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद कुरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
ग्रामीणों का कहना है कि होटल को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। उनका आरोप है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाही की जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि होटल में अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

**रिपोर्ट: प्रशांत श्रीवास्तव**

Prev Post

स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन को मिली नई सौगात | रीवा-इतवारी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू 🚆🎉

Next Post

भोपाल में यूथ कांग्रेस नेता ने पुलिसकर्मियों पर लगाए मारपीट के आरोप | निष्पक्ष जांच की मांग 🚨👮

post-bars

Leave a Comment