May 23, 2026

सिवनी में बियर पर ओवर रेटिंग रु 137 की बियर रु 180 में बेच रहे ठेकेदार 🚨🍺

“जीरो टॉलरेंस या जीरो एक्शन? सिवनी में बियर पर खुलेआम 43 रुपये की ओवररेटिंग।

वियर की“MRP 137…रुपए वसूले जा रहे 180!” रुपए
जी हा बिल्कुल सही सुना आपने
वियर की“MRP 137…रुपए वसूले जा रहे 180!” रुपए
क्या मध्यप्रदेश में शराब माफिया और सिस्टम की मिलीभगत चल रही है?
मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार भले ही भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करती हो… लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
सबसे बड़ा सवाल… क्या आबकारी विभाग शराब ठेकेदारों के सामने पूरी तरह नतमस्तक हो चुका है?
ताज़ा मामला सिवनी जिले के छपारा का है… जहां देशी-विदेशी लाइसेंसी शराब दुकान पर खुलेआम ओवररेटिंग का खेल चल रहा है।
दूरदृष्टि न्यूज़ के कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि *माउंट्स 6000 बियर*, जिसकी MRP ₹137 है… उसे ग्राहकों को ₹180 में बेचा जा रहा है। यानी हर बोतल पर सीधे ₹43 की अतिरिक्त वसूली!
हैरानी की बात ये है कि कैमरे पर सेल्समैन खुद ज्यादा कीमत लेने की बात स्वीकार करता नजर आ रहा है।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है ये खेल?
क्या आबकारी विभाग को इसकी जानकारी नहीं… या फिर सब कुछ मिलीभगत के तहत हो रहा है?
पीने वालों का आरोप है कि शराब ठेकेदारों की पकड़ इतनी मजबूत है कि कोई शिकायत करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाता।
न सामने आने की हिम्मत करता
गौरतलब है कि _सहायक आबकारी अधिकारी ममता अहिरवार और आबकारी अधिकारी विनोद खटीक ठेकेदार के साथ मिल कर लूटने मे लगे हुए हैं लोगो को
सबसे बड़ा सवाल
अब जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर खड़ा हो रहा है।
क्या करोड़ों के राजस्व की बात करने वाली सरकार जनता की जेब पर पड़ रहे इस “शराब टैक्स” पर कार्यवाही करेगी…
या फिर गरीबों की कमाई यूं ही शराब माफिया और सिस्टम की जेब में जाती रहेगी?

दूरदृष्टि न्यूज़ | रिपोर्ट : तिलक जाटव
सिवनी

#Seoni #LiquorMafia #ExciseScam #MPNews #BreakingNews #Corruption #ViralVideo #ShivrajGovernment #TrendingNews #madhyapradesh

Prev Post

रोजगार मेले में PM मोदी का युवाओं को संदेश,युवा हर क्षेत्र में बना रहा अपनी पहचान

Next Post

स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर पर सवाल | असरावद खुर्द में कचरे के पहाड़ से उठ रहा ज़हरीला धुआं 🚨🔥

post-bars

Leave a Comment